RIP का मतलब, फुल फॉर्म क्या होती है | RIP Full Form For Death in Hindi

RIP Full Form For Death In Hindi :- यदि आपको RIP का हिंदी Meaning नहीं पता है और आप Rest In Peace Meaning In Hindi जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

जिस तरह से All the best शब्द का उपयोग किसी को शुभकामना देने के लिए किया जाता है, उसी तरह RIP शब्द का उपयोग दुखद परिस्थितियों में किया जाता है। यह एक ऐसा शब्द है, जिससे हम दुख की परिस्थिति में अपनी भावना व्यक्त कर सकते हैं।

आपने अक्सर सोशल मीडिया पर या अन्य जगहों पर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए RIP लिखा हुआ देखा होगा, जिसकी death हो चुकी है। लेकिन हम समझ नहीं पाते हैं, कि RIP शब्द क्या है या RIP full form for death in Hindi क्या होता है।

आज के इस लेख से हम आपको RIP Full Form In Hindi के बारे में जानकारी देंगे।

यदि आप RIP शब्द से जुड़ी जानकारियां पाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। के इस लेख में हम आपको Rest In Peace का हिंदी में क्या अर्थ होता है, इसके बारे में जानकारी देंगे।


RIP क्या है ? | RIP meaning in Hindi

RIP एक ऐसा शब्द है, जिसका प्रयोग हम दुख की स्थिति में करते है। RIP का हिंदी अर्थ है कि “आपकी आत्मा को शांति मिले”।

सोशल मीडिया, आज के समय में commonly use किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है। RIP शब्द को आपने फेसबुक या ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर जरूर सुना या पढ़ा होगा।

आज का youth, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर words की abbreviations  यानी शॉर्ट फॉर्म को प्रयोग में लाते है।

जैसे जैसे डिजिटल युग बढ़ रहा है, वैसे वैसे digitally use किये जाने वाले words  छोटे होते जा रहे हैं अर्थात शॉर्ट फॉर्म का प्रयोग अधिकतर होने लगा है।

For Example – Good Morning के लिए GM, good night के लिए GN, okay के लिए K word use किया जाता है। सोशल मीडिया पर जब भी कोई टॉपिक ट्रेंडिंग होता है, तो उसे hashtag के साथ प्रयोग करते हैं – जैसे की #RIP etc.


RIP full form for death in Hindi

RIP का full form Rest In peace होता है।

R- Rest

I- In

P- Peace

यहां पर आप देख सकते हैं कि R का पूरा नाम Rest है, जिसका अर्थ होता है “आराम करना”, लेकिन यह Peace शब्द यानी शांति शब्द से जुड़ गया है, जिसके कारण इसका अर्थ “आत्मा को शांति मिले” बनता है।

RIP शब्द को लैटिन भाषा के शब्द Requiescat in Pace से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है कि “अब वह शांति से आराम करेगा”। इस शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर ईसाई धर्म में किया जाता है।


Rest In Peace का प्रयोग कब किया जाता है ?

आपने देखा होगा कि जब सोशल मीडिया के माध्यम से किसी की मृत्यु की न्यूज़ को शेयर किया जाता है, तो उसकी पोस्ट के नीचे कमेंट में ज्यादातर RIP शब्द का यूज किया जाता है।

जब किसी भी मनुष्य का देहांत होता है अर्थात वह अपने शरीर को छोड़कर परलोक सिधारता है, तब Rest In Peace शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति मिले, यह कामना करते हुए Rest In Peace यानी RIP कहा जाता है। इस शब्द का प्रयोग किसी जीवित इंसान के लिए करना गलत है।


Rest In Peace के कुछ अन्य Hindi Meaning
  • Rest In peace का हिंदी meaning “आत्मा को शांति मिले” होता है।
  • Rest In peace का अर्थ “स्माधिस्त है” भी होता है।
  • Rest In peace का हिंदी में “परेशानी से मुक्त होना” भी एक अन्य मीनिंग है।
  • Rest In peace को हिंदी में “आत्मा को मुक्ति मिले” भी कहा जाता है।

RIP शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई ? ( History of RIP )

RIP शब्द की उत्पत्ति सबसे पहले 8वीं शताब्दी में ईसाई धर्म के द्वारा की गई थी। क्योंकि ईसाई धर्म में माना जाता है, कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद एक दिन उसका ” जजमेंट डे ” आता है और उस दिन वह शरीर फिर से जीवित हो जाता है इसलिए ईसाई धर्म में यह प्रथा रखी गयी की, जब तक “जजमेंट डे” नहीं आ जाता तब तक उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो।

18 वीं शताब्दी से यह शब्द लगभग सभी जगह इस्तेमाल होने लगा। जब लोगों ने RIP शब्द को पहली बार सुना तो लोगों ने इसे गलत समझा, क्योंकि यह एक मृत व्यक्ति से जुड़ा हुआ था।

इस शब्द में आत्मा का उल्लेख नहीं किया गया था। RIP शब्द का इस्तेमाल इसलिए होता है, क्योंकि इसमें शरीर को आराम करने के लिए कहा जा रहा है।

मृत्यु के बाद शरीर से आत्मा निकल जाती है और शरीर लेटा रहता है, इसलिए इस शब्द का इस्तेमाल इस भावना से किया जाने लगा, कि अब शरीर शांति से आराम करेगा।


Rest In Peace के कुछ Examples

इसे हम कुछ example की मदद से भी समझने की कोशिश करते हैं।

1. 9 soldiers martyred, by bus falling into a river in Ladakh. May God rest their souls in peace.

लद्दाख में बस नदी में गिरने से 9 सैनिक शहीद, परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे।

2. Yesterday a famous Punjabi singer Sidhu Moose Wala died, may his soul rest in peace.

कल एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का देहांत हो गया, उनकी आत्मा को शांति मिले।


ईसाई धर्म में Rest In Peace

सबसे पहले Rest In Peace शब्द को ईसाई धर्म में प्रयोग किया जाता था, क्योंकि ईसाई धर्म में लोगों को जलाया नहीं जाता, बल्कि उनकी कब्र बना कर, उन्हे दफनाया जाता है।

ईसाई धर्म में कब्र के उपर Rest In Peace लिखा होता है। तो यह कहा जा सकता है, कि ईसाई धर्म में किसी मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिले, ऐसी कामना करते हुए, Rest In Peace Prayer किया जाता है।

परंतु अब यह सोशल मीडिया पर भी काफी आम और trending हो चुका है। सोशल मीडिया पर भी किसी की मृत्यु पर दुख जाहिर करने के लिए और सांत्वना देने के लिए Rest In Peace की short form RIP का अधिकतर प्रयोग किया जाता है।


RIP शब्द कहां से आया ?

RIP को लैटिन भाषा से लिया गया है। लैटिन भाषा में इसे Requiescat In Pace कहते हैं।


श्रद्धांजलि देने के भाव से RIP का Use

अभी तक के लेख से हमने यह समझा है कि RIP का प्रयोग, मुख्य रूप से,  किसी मृत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के भाव से प्रयोग किया जाता है।

हर धर्म में श्रद्धांजलि देने का अपना एक तरीका होता है, जैसे ईसाई धर्म में मृत व्यक्ति की कब्र के ऊपर Rest In Peace लिखा जाता है।

यह ईसाईयों का श्रद्धांजलि देने का अपना तरीका है। इसी प्रकार से हिंदू धर्म में मृत व्यक्ति की अस्थियों को पवित्र जल में बहाकर और गरुड़ पुराण का पाठ करवाकर, व्यक्ति की आत्मा की शांति की कामना की जाती है और इसी तरह से श्रद्धांजलि दी जाती है।

उसी तरह से जब किसी की मृत्यु की दुखद खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है तो लोग कमेंट बॉक्स में RIP लिखकर श्रद्धांजलि देते हैं।


For More Info Watch This :


निष्कर्ष :

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको RIP Meaning In Hindi के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा हमने आपको RIP full form for death भी बताया है।

आशा करते हैं, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि Rest In Peace को हिंदी में क्या कहते हैं और इसका प्रयोग कब किया जाता है ? यदि इस लेख से जुड़े आपके मन में कोई भी प्रश्न है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।

Read Also :-

Leave a Comment