Nibba Nibbi का मतलब क्या होता है ?

Nibba Nibbi Meaning in Hindi :- वर्तमान समय में सोशल मीडिया में निब्बा निब्बी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है।

इस पर कई सारे Mems बन रहे हैं। यह Facebook तथा WhatsApp में भी देखा जा रहा है।

आज हम इस लेख में आपको Nibba Nibbi Meaning in Hindi के बारे में बताएँगे। यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि निब्बा निब्बी शब्द कहां से आया तथा इसका अर्थ क्या है ? इसके बारे में जानकारी देने वाले है।


निब्बा निब्बी का अर्थ – Nibba Nibbi Meaning in Hindi

मूल रूप से निब्बा और निब्बी कम उम्र वाले लड़के एवं लड़कियों के बारे में इस्तेमाल किया जाता है। जिनकी आयु 14 वर्ष या इससे कम होती है, वह प्यार में पड़ जाते हैं।

जिससे वह अपने प्रेमी को  बाबू, सोना, हनी आदि जैसे शब्दों से बुलाते हैं, इन लोगों को निब्बा निब्बी कहा जाता है।

वह सोशल मीडिया में काफी Active रहते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम में किया जाता है।

यह एक प्रकार का बचकाना रिश्ता होता है, जो कुछ ही दिनों का होता है और बाद में टूट जाता है। जब दो प्यार करने वाले कम उम्र के बच्चे एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसमें खाते हैं और उन्हें एक दूसरे के प्रति वफादार रहने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग इस श्रेणी में आते हैं।


Nibba का अर्थ क्या है ?

इसका इस्तेमाल उन लड़कों के लिए करते हैं, जो कम उम्र में प्यार के झांसे में पड़ जाते हैं और ना समझ में कई सारी हरकतें करते हैं ऐसे लोगों को निब्बा कहा जाता है।

जब कोई लड़का 14 साल की उम्र या इससे कम होता है, उन्हें इस श्रेणी में रखा जाता है।


Nibbi का अर्थ क्या है ?

ऐसी लड़कियाँ जो कम उम्र में प्यार करती है और लड़कों के प्रति अपनी आकांक्षाएं प्रस्तुत करती है। जिससे लड़के आकर्षित होते हैं, ऐसी लड़कियों को Nibbi कहा जाता है।

उन सभी लड़कियों को इस श्रेणी में रखा जाता है, जो 14 वर्ष से कम आयु की होती है। ऐसी लड़कियाँ जो नासमझी में कई सारी हरकतें तथा लड़के को अपने प्रति वफादार बनाने की कोशिश करती है।


छपरी निब्बा निब्बी मीनिंग इन हिंदी | Chapri Nibba Nibbi Meaning in Hindi

इसके अंतर्गत ऐसे लोगों को रखा गया है, जिनके पास ज्यादा पैसा नहीं होता है और ना ही अच्छे कपड़े होते हैं परंतु वह लड़कियों को पटाने के लिए उनके आसपास घूमते हैं।

ऐसे लड़का या लड़की जो छोटे-मोटे बाजारों से सस्ते सामान खरीद कर उनका इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से वह अलग दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों को इस श्रेणी में रखा गया है।

ऐसे लोग विभिन्न तरह के जाली कपड़े, जाली फोन, सस्ते जूते आदि चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों को सोशल मीडिया में छपरी कहा जाता है।


निब्बा निब्बी के लक्षण

  • ऐसे लोग बिंदास तरीके से घूमते हैं, उन्हें समाज और परिवार की परवाह नहीं होती है।
  • वह दिन-रात सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं।
  • ऐसे लोग केवल अपनी प्रेमी या प्रेमिका से ही संबंध बनाए रखते हैं।
  • उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाने का बहुत ज्यादा शौक होता है।
  • उन्हें देखकर ऐसा लगता है, कि उनके कपड़े काफी सस्ते हैं।
  • ऐसे लोग सामान्य लोगों के सामने बहुत बड़ी-बड़ी बातें फेंकते हैं, उन्हें ज्यादा ज्ञान नहीं होता है।
  • ऐसे लोगों को वास्तविक दुनिया से कोई मतलब नहीं होता है।
  • ऐसे लोग अपनी फोटो खींचना बहुत पसंद करते हैं।
  • उनके कपड़े पहनने का स्टाइल बड़ा ही विचित्र होता है।

Nibba Nibbi शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई ?

यह एक तरह का मजाक उड़ाने वाला शब्द है, इस शब्द की उत्पत्ति अमेरिका के नीगा ( Niga ) शब्द से हुई है।

जब अमेरिका में काले लोगों को देखकर उनका मजाक उड़ाया जाता था, तब इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था, तभी से Niga शब्द को मजाकी शब्द के रूप में जानने लगे।

यह धीरे-धीरे सोशल मीडिया में फैलने लगा, तो लोग इसका उच्चारण Nibba करने लगे। इस तरह से लड़कों के लिए Nibba शब्द का इस्तेमाल करने लगे तथा लड़कियों के लिए Nibbi शब्द का इस्तेमाल करने लगे।

इस तरह से Nibba Nibbi शब्द का चलन बढ़ने लगा।


निब्बा निब्बी वायरल सोशल मीडिया Memes क्या है ?

जब कम उम्र के व्यक्ति प्यार करने लगते हैं, तो उन्हें लोगों की कई प्रकार की बातें सुननी पड़ती है।

साथ ही कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कि 14 साल की उम्र से कम होते हैं और अपने प्यार को सोशल मीडिया पर फैला देते हैं, जिसकी वजह से लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं।

उन लोगों पर बहुत सारी वीडियो और फोटो के द्वारा Memes बनते हैं।

जो लोग Memes बनाते हैं, उनमें से बहुत सारे ऐसे Memes होते हैं, जो वायरल चले जाते हैं और बाकी लोग Nibba & Nibbi के ऊपर Memes ढूंढ रहे होते हैं, इसलिए वह गूगल पर Nibba Nibbi वायरल सोशल मीडिया Memes में लिख कर सर्च करते हैं, ताकि उन्हें Nibba Nibbi के ऊपर Memes मिल जाए।


Nibba Nibbi के लिए Advice
  • यदि आप बहुत ही कम उम्र में ऐसी कोई हरकत करते हैं, जिसे देखकर लोग आपको इन शब्दों से बुलाने लगे तो ऐसी हरकतें करना बंद कर देना चाहिए।
  • आपको अपने समाज तथा परिवार के परवाह करना चाहिए।
  • लड़का या लड़की इन चक्कर में पड़ जाते हैं, तो उनका पूरा भविष्य खत्म हो जाता है, वह अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर पाते हैं।
  • 15 या 16 वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति खुद पर से नियंत्रण खो देते हैं और पढ़ाई में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
  • वह बहुत ही कम उम्र में मानसिक तथा शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते हैं, क्योंकि उनका मन लड़की या लड़के के प्रति संबंध बनाने में लगा रहता है।
  • ऐसे लोग कैरियर की कोई चिंता नहीं करते हैं, जिस वजह से वह अपना पूरा जीवन घर बैठे ही काट लेते हैं।
  • कॉलेज में जाते समय इस बात का ध्यान रखें, कि जिस भी लड़के से आप प्यार करते हैं, उन्हें सभी चीजों तथा लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करना आना चाहिए।

For More Info Watch This :


Conclusion :

आशा करता हूं, मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य Nibba Nibbi Meaning In Hindi के बारे में जानकारी प्रदान करना है, क्योंकि वर्तमान समय में यह देखा गया है, कि इन शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया में बहुत तेजी से फैल रहा है।

जिस वजह से ज्यादातर लोग इसका अर्थ नहीं जानते हैं, फिर भी लोग उन्हें बोल देते हैं परंतु आप इस लेख को पूरा पढ़कर इन शब्दों का अर्थ जान लेंगे और जो लोग आपको इन शब्दों से संबोधित करते हैं, उन्हें उत्तर दे पाएंगे।

Read Also :-

Leave a Comment