बिहार की चौहद्दी क्या है ? | Bihar Ki Chauhaddi

Bihar Ki Chauhaddi :- बिहार भारत के पूर्व में स्थित है, इसकी स्थिति के वजह से यह भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है।

बिहार को चारों तरफ से राज्य तथा देश ने घेर के रखा है, अर्थात बिहार की सीमा कुछ राज्यों तथा देश से जुड़ती है।

आज हम इस लेख में आपको बिहार की चौहद्दी क्या है? तथा बिहार की चौहद्दी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

जैसा कि हम सब जानते हैं, जब कोई राज्य किसी समुद्री सीमा से नहीं लगता है, तो उसके आसपास अन्य राज्य की सीमाएं लगती है। जिस वजह से उन्हें कुछ लाभ भी होता है, तो कुछ हानियां भी होती है।

यह लेख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिहार चारों तरफ से कोई ना कोई राज्य से घिरा हुआ है। बिहार की भौगोलिक स्थिति पर नजर घुमाए, तो आपको हैरानी होगा कि इसकी सीमा नेपाल देश से भी मिलती है।

अगर आप बिहार के नागरिक है, तो आपके लिए यह लेख बड़ा ही रोचक तथा ज्ञानवर्धक होगा। आइए शुरू करते हैं।


बिहार की चौहद्दी क्या है ? | Bihar Ki Chauhaddi

बिहार की चौहद्दी में दक्षिण में झारखंड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, उत्तर में नेपाल तथा पश्चिमी में उत्तरप्रदेश आता है। इन तीन राज्यों और एक देश के साथ बिहार राज्य की सीमा मिलती है और इन्हें बिहार की चौहद्दी कहा जाता है।

बिहार का पुराना नाम पाटलिपुत्र है। बिहार पहले से ही भारत की महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति में है। इस वजह से बिहार को काफी महत्व दिया जाता है। बिहार के चारों तरफ अक्षांश तथा देशांतर के अनुसार कुछ राजकीय और देशों की सीमाएं लगती है, Bihar Ki Chauhaddi इस प्रकार है:-

1. उत्तर में नेपाल:-

बिहार की स्थिति को देखा जाए, तो यह भारत के पूर्व में स्थित है, परंतु बिहार राज्य के मानचित्र के अनुसार बिहार के उत्तर में नेपाल स्थित है।

इसकी भौगोलिक स्थिति 26 डिग्री 22 मिनट से लेकर 30 डिग्री 27 मिनट अक्षांश रेखा में है तथा 80 डिग्री 4 मिनट से लेकर 88 डिग्री 12 मिनट पूर्वी देशांतर रेखा से होकर जाती है।

इस वजह से बिहार तथा नेपाल एक दूसरे के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

2. पूर्व में पश्चिम बंगाल:-

बिहार राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण विशेष दर्जा प्राप्त करता है। इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल स्थित है। जिस की भौगोलिक स्थिति देखा जाए, तो 85 डिग्री 50 मिनट से लेकर 89 डिग्री 50 मिनट पूर्वी देशांतर में स्थित है।

यदि हम इसके उत्तरी अक्षांश के बात करें, तो यह 21 डिग्री  25 मिनट से लेकर 27 डिग्री 13 मिनट में स्थित है।

इस तरह के पूर्वी देशांतर में यह लगभग 4 डिग्री तक फैला हुआ है और यह उत्तरी अक्षांश में 2 डिग्री तक फैला हुआ है। इस तरह से पश्चिम बंगाल और बिहार एक दूसरे के साथ सीमा साझा करता है।

3. पश्चिम में उत्तर प्रदेश:-

यदि आप बिहार के मानचित्र में देखेंगे, तो पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है, वैसे तो उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्य में से एक है परंतु यह बिहार के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है।

इसकी भौगोलिक स्थिति 23 डिग्री 52 मिनट से लेकर 31 डिग्री 28 मिनट अक्षांश रेखा से गुजरती है। यह लगभग 8 डिग्री अक्षांश रेखा के बराबर है।

यदि हम इसके देशांतर के बीच की स्थिति पता करें, तो यह 77 डिग्री 3 मिनट  से लेकर 84 डिग्री 39 मिनट देशांतर के बीच स्थित है, यह लगभग 7 डिग्री देशांतर की सीमाएं साझा करते हैं।

देखा जाए तो, यह बिहार के साथ सबसे लंबा सीमावर्ती राज्य है। इस वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार में कई प्रकार के व्यवसाय तथा कारोबार किए जाते हैं।

4. दक्षिण में झारखंड:-

बिहार के मानचित्र में देखें, तो इसके दक्षिण में झारखंड है। झारखंड बिहार से ही अलग होकर बना हुआ है। झारखंड के ज्यादातर लोग बिहार जाकर रोज़गार प्राप्त करते हैं।

बिहार तथा झारखंड एक दूसरे के साथ सीमा भी साझा करते हैं। इसकी बिहार की स्थिति देखा जाए तो 21 डिग्री 57 मिनट से लेकर 25 डिग्री 14 मिनट अक्षांश रेखा के बीच स्थित है तथा यह 83 डिग्री 20 मिनट से लेकर 87 डिग्री 58 मिनट देशांतर के बीच में स्थित है।

बिहार इस तरह से लगभग यहां 4 से 5 डिग्री अक्षांश तथा देशांतर के बीच अपनी सीमा साझा करते हैं।

इस तरह से बिहार चारों ओर से राज्य तथा नेपाल देश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। बिहार इसकी स्थिति की वजह से पुराने समय में ही बिहार एक महत्वपूर्ण राज्य था।


बिहार की सीमा किन किन राज्यों से लगती है ?

बिहार भारत के पूर्व में स्थित है। यदि बिहार के मानचित्र में देखा जाए, तो इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखंड तथा उत्तर में नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है।


चौहद्दी की परिभाषा क्या है ?

यदि इसे परिभाषित किया जाए, तो इसका अर्थ सीमा की चारों ओर लगे हुए हैं या संबंध रखने वाले क्षेत्र होते हैं।

यदि सरल भाषा में कहा जाए, तो ऐसा स्थान जिसके चारों ओर कोई ना कोई सीमा लगती हो। इन क्षेत्रों को चौहद्दी कहा जाता है।

हिंदी भाषा में इस शब्द का मतलब चार दीवारी होता है, जिसका अर्थ क्षेत्र के चारों ओर की दिशाओं में सीमा का होना।


बिहार तथा नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा

नेपाल तथा बिहार एक दूसरे के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। बिहार के मानचित्र के हिसाब से देखा जाए, तो नेपाल उत्तर में स्थित है।

यहां बहुत से लोग व्यापार नौकरी तथा अन्य कामों के लिए बिहार आते हैं। जिससे वह काम करके रोज़गार प्राप्त करते हैं।

यह नज़दीकी देश होने की वजह से बिहार के भी लोग नेपाल जाते हैं तथा वहां पर व्यापार करते हैं। इसके साथ ही नेपाल में शादी भी की जा सकती है अर्थात बिहार और नेपाल के लोग एक दूसरे के साथ शादी भी कर सकते हैं।


बिहार की राजधानी क्या है ?

ऊपर हमने आपको Bihar Ki Chauhaddi के बारे में बताया, अब हम बिहार की राजधानी क्या है ? के बारे में जानते हैं।

बिहार की राजधानी पटना है। पटना का नाम महा-भारत काल में पाटलिपुत्र था। यह भगवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक का मुख्य केंद्र था।

भौगोलिक स्थिति के हिसाब से पटना बिहार के मध्य में स्थित है तथा यहां पर ज्यादातर लोग शिक्षित तथा विकसित लोग रहते हैं।

यहां से पूरे बिहार में व्यापार, नौकरी आदि जैसे  महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से संचालित किया जा सकता है।


बिहार से संबंधित रोचक तथ्य
  • बिहार का राजकीय पेड़ पीपल है, पीपल इसलिए रखा गया है, क्योंकि बोधगया में भगवान बुद्ध ने इसी पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था।
  • बिहार में बैल को राजकीय पशु का दर्जा प्राप्त है।
  • बिहार के राज्य पक्षी गौरैया है।
  • बिहार की 88% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है।
  • यहां पर सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व है या की जनसंख्या घनत्व 1100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • बिहार की 58% आबादी की आयु 25 वर्ष से कम है जो भारत में सबसे ज्यादा है।
  • महा-भारत के समय जरासंध तथा भगवान कृष्ण का युद्ध बिहार में ही हुआ था।
  • भगवान बुद्ध के समय बिंबिसार मगध पर शासन करते थे।
  • भारत के प्राचीन महाजनपदों में से बिहार के क्षेत्र में मगध, वैशाली तथा अन्य महाजनपद आते थे। मगध इनमें सबसे शक्तिशाली महाजनपद था।
  • नंद वंश के अंतिम राजा धनानंद के अत्याचारी स्वभाव के वजह से चाणक्य तथा महाराज चंद्रगुप्त ने नंद वंश का अंत किया था और गुप्त वंश की स्थापना की थी।
  • मौर्य साम्राज्य का सबसे बड़ा क्षेत्र बिहार में ही आता था।
  • 12 वीं सदी का सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय नालंदा बिहार में ही बनाया गया था, उस समय के बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय तथा उसके पुस्तकालय को जला दिया था।
  • 1764 में बक्सर का युद्ध बिहार में ही हुआ था।
  • भारत की पवित्र नदी गंगा बिहार के बीचो बीच से होकर गुजरती है।

Conclusion

आशा करता हूं, मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य बिहार की चौहद्दी ( Bihar Ki Chauhaddi ) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है।

ताकि हम यह जान सके कि बिहार की वास्तविक स्थिति भारत में किस तरह से है। उसके साथ ही बिहार के अंतरराष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ लगती है।

Read Also :-

1 thought on “बिहार की चौहद्दी क्या है ? | Bihar Ki Chauhaddi”

Leave a Comment